22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने किया कारगिल के शहीदों को नमन, जाने क्यों खास है ये दिन

Kargil Vijay Diwas : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे और कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 min read
Google source verification
Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas : CM शिवराज ने किया कारगिल के शहीदों को नमन, जाने क्यों खास है ये दिन

Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई को भारतीय जवानों की कारगिल में विजय और पाकिस्तान से युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय जवानों की समृति में आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में स्थित शौर्य स्मारक पहुंचे और कारगिल के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भारत की तीनों सेनाएं देश की सुरक्षा कर रही हैं। हमें अपने जवानों पर गर्व है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे ये भी कहा कि, सैनिकों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, प्रदेश की जनता की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। हमारे देश की एक-एक इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर दिया, हमें उन पर गर्व है। हमारी सेना ने दिखा दिया कि, भारत माता की तरफ जो आंख उठाकर देखेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है, भारत महाशक्ति बन गया है। हम सदैव प्रणाम करते हैं वीर जवानों को, तीनों सेना देश की सुरक्षा कर रही हैं, हमें अपने जवानों पर गर्व है।

यह भी पढ़ें- स्कूल में बेड टच पर बवाल : ABVP कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा तो पुलिस ने खदेड़ा, छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले टीचर सस्पेंड

क्या है कारगिल विजय दिवस ?

आपको बता दें कि, कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए बेहद खास दिन है। भारत में हर साल 26 जुलाई को ये दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच साल 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था। ये युद्ध करीब 60 दिनों तक चला था और 26 जुलाई के दिन समाप्त हुआ था। इस युद्ध में भारत की जीत हुई थी। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में हर साल मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में अंजू ने किया नसरुल्लाह से निकाह, इस्लाम कबूल कर नाम रखा फातिमा